
– 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का लोगों ने जताया संकल्प, किच्छा से स्थानीय जनप्रतिनिधि को आगे बढ़ाने की भी उठी मांग
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – नगर के वार्ड नंबर 10 में संजीव कुमार सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर वार्डवासियों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान संजीव कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर संजीव कुमार सिंह का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को पुनः सत्ता में लाने के लिए अपना समर्थन और आशीर्वाद व्यक्त किया। लोगों ने लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की इच्छा जताते हुए किच्छा विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय जनप्रतिनिधि को आगे बढ़ाने की भावना भी व्यक्त की।
इस दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जनसंपर्क कार्यक्रम में रिंकी सक्सेना, राधा, ज्योति, गंगा, सरस्वती श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, प्रियांशु, अभिनव, रमेश कुमार, मीना, मुन्नी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
























