
– इंडिया नज़र ब्यूरो | पंतनगर – गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों से लगभग 722 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन के साथ ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खिलाड़ियों का मशाल के साथ प्रवेश, ध्वजारोहण, चांसलर ट्रॉफी का अनावरण और मार्च-पास्ट समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। खिलाड़ियों ने खेल भावना और निष्पक्षता की शपथ भी ली।
उद्घाटन के साथ ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खिलाड़ियों का मशाल के साथ प्रवेश, ध्वजारोहण, चांसलर ट्रॉफी का अनावरण और मार्च-पास्ट समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। खिलाड़ियों ने खेल भावना और निष्पक्षता की शपथ भी ली।

अपने संबोधन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं और युवा अनुशासन व ऊर्जा के बल पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने 800 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों, की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन को राज्य में खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।























