

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में प्रतिष्ठित फुटवियर ब्रांड बाटा के नए शोरूम का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद थे. इनका शोरूम संचालकों एवं गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।
उद्घाटन के बाद मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शोरूम का निरीक्षण किया और संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकसित होता हुआ शहर है। यहां लगातार नए प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। प्रतिष्ठित ब्रांडों के नए शोरूम खुलने से शहर के बाजार को नई पहचान मिलती है और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। नए प्रतिष्ठानों के खुलने से रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। प्रदेश सरकार उत्तराखंड में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा “रुद्रपुर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। शहर में बाटा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम का खुलना खुशी की बात है। इससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे। साथ ही शहर की व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मैं शोरूम प्रबंधन को इस नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद है कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरेगा।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, धर्मराज जायसवाल, अंजू जायसवाल, अभयराज जायसवाल, सिद्धांत सक्सैना, राजीव सक्सेना सहित शोरूम प्रबंधन, व्यापारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




























