
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – नगर के श्रीरामलीला मैदान में नवयुवक कला केंद्र एवं अध्यक्ष अजय तिवारी ( अध्यक्ष नीम करौली बाबा सेवा संस्थान) के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के समापन अवसर पर नरेंद्र सिंह कैलाशी उर्फ तारी टाकुली ने कथा स्थल पर पहुंचकर परम श्रद्धेय श्री श्री नमन कृष्ण महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कथा श्रवण कर धार्मिक आयोजन की सराहना की तथा आयोजक नवयुवक कला केंद्र और अजय तिवारी का आभार व्यक्त किया।

नरेंद्र सिंह कैलाशी उर्फ तारी टाकुली ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण जैसी धार्मिक कथाएं हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करती हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को धर्म, अध्यात्म और धार्मिक ग्रंथों के संदेशों को समझने तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि संतों के श्रीमुख से कथा श्रवण करना सौभाग्य की बात है और इससे मन को शांति के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है।

नरेंद्र सिंह कैलाशी उर्फ तारी टाकुली ने कहा कि ”श्रीमद् भागवत महापुराण कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। परम श्रद्धेय नमन कृष्ण महाराज जी के श्रीमुख से कथा श्रवण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजनों से हमें अपने धार्मिक ग्रंथों के ज्ञान को समझने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। मैं नवयुवक कला केंद्र एवं अजय तिवारी जी का इस भव्य आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने आयोजन समिति को सफल एवं भव्य धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने की अपील की।





















