
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियों के बीच किच्छा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा के युवा नेता संजीव कुमार सिंह की लगातार बढ़ती जनसंपर्क सक्रियता के बीच उनका ग्राम खुरपिया के भूड़ा में दौरा हुआ। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों एवं वार्डवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता के हितों के लिए समर्पित पार्टी है और पार्टी से जुड़कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से प्रयास किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को अपना जनप्रतिनिधि ऐसा चुनना चाहिए, जो स्थानीय हो और क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने तथा किच्छा विधानसभा से स्थानीय जनप्रतिनिधि चुनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर वर्ष 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने और किच्छा विधानसभा से स्थानीय विधायक चुनने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नंदिनी, राधिका, संजना, ललिता, कविता, शिवा, सुलेखा, बबली, तेजस यादव, रामजी लाल, सुरेश, मुन्ना, अभिनव, आयुष, संतोष, प्रियांशु, भोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





















