
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – आगामी छठ महापर्व को देखते हुए आज नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रहे साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं। साथ ही घाटों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। नगर पालिका परिषद का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी छठ घाट स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित दिखाई दें।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।



































