– फूलमाला और भाजपा अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मान, ग्राम विकास में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का जताया विश्वास
– इंडिया नज़र ब्यूरो | किच्छा – किच्छा में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के प्रतिष्ठान पर आयोजित एक सम्मान समारोह में भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने शिमला पिस्तौर के नवनियुक्त उपप्रधान मोतीलाल का फूलमाला एवं भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ भी दी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा, सांसद एवं मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर बत्रा, भूपेंद्र राय, मेहर सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त उपप्रधान मोतीलाल अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वे शिमला पिस्तौर ग्राम के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी मोतीलाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा।
समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त उपप्रधान का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।




















