– SBI के रीजनल मैनेजर शरद खंडेलवाल ने किया अनावरण, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों के लिए पेश हुई नई SUV
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर स्थित अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में आज नई Maruti Suzuki Brezza Turbo Boosterjet की भव्य लॉन्चिंग समारोहपूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर SBI के रीजनल मैनेजर शरद खंडेलवाल ने फीता काटकर एवं वाहन का अनावरण कर नई Brezza Turbo Boosterjet को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया।
कार्यक्रम में अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित मित्तल, विजेंदर मित्तल, जीएम सेल्स विकास कक्कड़, सेल्स मैनेजर मनोज गुप्ता सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि, ग्राहक एवं ऑटोमोबाइल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नई Maruti Suzuki Brezza Turbo Boosterjet को दमदार परफॉर्मेंस, आकर्षक SUV डिज़ाइन और अत्याधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया है। इसमें Turbo Boosterjet इंजन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, SmartPlay Pro X 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto एवं Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, प्रीमियम साउंड सिस्टम और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और अधिक आरामदायक एवं आधुनिक बनाते हैं।
लॉन्चिंग समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नई Brezza Turbo Boosterjet के आकर्षक लुक, शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और आधुनिक सुविधाओं की जमकर सराहना की। अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स की टीम ने ग्राहकों को वाहन के फीचर्स, सेफ्टी तकनीक और उपलब्ध एक्सेसरीज की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इच्छुक ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव की भी विशेष व्यवस्था की गई, ताकि वे नई SUV की परफॉर्मेंस का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकें।
इस अवसर पर अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नई Maruti Suzuki Brezza Turbo Boosterjet अपनी बेहतरीन स्टाइलिंग, शक्तिशाली इंजन, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम सुविधाओं के दम पर ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी तथा SUV सेगमेंट में एक नई पहचान स्थापित करेगी।




















