| इंडिया नज़र ब्यूरो हल्द्वानी – रामपुर रोड स्थित एटीएस इंटरप्राईजेज के तीसरे टोस्टम स्टूडियो का शनिवार को भव्य शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, महापौर गजराज बिष्ट, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उद्योग, व्यापार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और आधुनिक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस की तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को विश्वस्तरीय उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे, जिससे रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रतिष्ठान के स्वामी एवं भाजपा नेता ललित मिगलानी ने बताया कि रुद्रपुर और मुरादाबाद के बाद हल्द्वानी में एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियो शुरू किया गया है। यहां कुमाऊं क्षेत्र के ग्राहकों को विश्वस्तरीय हाईटेक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि टोस्टम अपने आधुनिक डिजाइन, मजबूती, ऊर्जा दक्षता और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए विश्वभर में जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि एटीएस इंटरप्राईजेज का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सर्वोत्तम और भरोसेमंद डोर-विंडो समाधान उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, डॉ. रवि फुटेला, डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



















