– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बूथ 84 अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता, जनभागीदारी, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, नवाचार एवं विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से ‘कैच द रेन – जहाँ बारिश, वहीं संचय’ अभियान का उल्लेख करते हुए वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसका संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रेरणादायी संवाद है, जो देशवासियों को राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों से जोड़ने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रधानमंत्री मोदी का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाकर इसे जन-जन का अभियान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षा जल संचयन को अपनाने एवं जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘कैच द रेन’ अभियान केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है। यदि प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण का संकल्प लेकर अपने दैनिक जीवन में इसे अपनाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध एवं जल-संपन्न भारत का निर्माण संभव होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।




















