– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पेट्रोल बचाओ’ आह्वान के समर्थन में जन-जन तक संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से एक साइकिल यात्रा निकाली।
यह साइकिल यात्रा श्री सिंह के किशनपुर स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौराहों से होती हुई महाराणा प्रताप चौक पर पहुँची। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी शामिल हुए।

महाराणा प्रताप चौक पर रुककर संजीव कुमार सिंह ने कहा “वैश्विक संकट को लेकर जिस तरह से विश्वभर में कच्चे तेल को लेकर कीमतें आसमान छू रही है वहीं हमारे देश में अभी तक तेल की कीमतों को नियंत्रण में रखना यह एक मोदी जी के कार्यकुशलता को तथा उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी का पेट्रोल बचाओ का आह्वान केवल एक अपील नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। हमें अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव लाने हैं – जहाँ संभव हो, साइकिल का उपयोग करें, अनावश्यक वाहनों का प्रयोग न करें। हमारा थोड़ा सा प्रयास देश के लिए बहुत बड़ा योगदान बन सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसमें हर नागरिक को स्वयं आगे आना चाहिए।
भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह की यह साइकिल यात्रा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। देखते ही देखते इस यात्रा को लेकर पूरे नगर में चर्चाओं का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बताया। यह साइकिल यात्रा पेट्रोल बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।




















