– चकौनी और पक्की खमरिया में सड़क, टीन शेड और वॉशरूम निर्माण कार्य जनता को समर्पित
| इंडिया नज़र ब्यूरो,
किच्छा – विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के तहत ग्राम चकौनी और पक्की खमरिया में करीब 28 लाख 98 हजार रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम चकौनी में मंडी समिति द्वारा निर्मित लगभग 19 लाख 98 हजार रुपये लागत की सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही विधायक निधि से ग्राम चकौनी गुरुद्वारे में लगभग 4 लाख रुपये की लागत से बने टीन शेड तथा ग्राम पक्की खमरिया स्थित गुरुद्वारे में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित टीन शेड और वॉशरूम का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं को क्षेत्र की जनता के परिवार का सदस्य मानते हैं और हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास की यह गति जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में सभी विचारधाराओं के लोग रहते हैं और जनता स्वयं तुलना कर सकती है कि पिछले वर्षों में कितना विकास हुआ और बीते चार वर्षों में कितने कार्य कराए गए। उन्होंने कहा कि चकौनी-बडोरा सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिसका निर्माण उनके प्रयासों से संभव हो पाया।
विधायक बेहड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल सवाल उठाने का काम करते हैं, लेकिन जब उनसे उनके कार्यों का हिसाब मांगा जाता है तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़कों और विकास कार्यों के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं तथा कई योजनाओं के टेंडर हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हाईवे और बड़ी सड़कों का निर्माण जनता के प्रति उनका कर्तव्य है, कोई एहसान नहीं। विकास की राजनीति को मजबूत करना जरूरी है, जबकि कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को डराने और दबाव बनाने की कोशिशें की जाती हैं, लेकिन वे विकास के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश प्रताप सिंह, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, हाजी शरीफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
| इंडिया नज़र ब्यूरो,किच्छा – विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के तहत ग्राम चकौनी और पक्की खमरिया में करीब 28 लाख 98 हजार रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।