– मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा, सड़क दुर्घटना मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही।
| इंडिया नज़र ब्यूरो,
रुद्रपुर – बागवाला झील क्षेत्र निवासी टुकटुक चालक संतोष की रिंग रोड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष का टुकटुक एक कार से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पंचनामा की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर जल्द पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।
| इंडिया नज़र ब्यूरो,रुद्रपुर – बागवाला झील क्षेत्र निवासी टुकटुक चालक संतोष की रिंग रोड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष का टुकटुक एक कार से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पंचनामा की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर जल्द पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “संतोष बेहद गरीब परिवार से था और टुकटुक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस प्रकार की दुखद दुर्घटना पूरे क्षेत्र के लिए पीड़ादायक है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने और सड़क दुर्घटना मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी। इस दुख की घड़ी में हम पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं।”

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मृतक संतोष एक गरीब परिवार से संबंध रखता था और टुकटुक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनका इस तरह अचानक चले जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आरटीओ विभाग के माध्यम से सड़क दुर्घटना मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कराई जाएगी ताकि परिवार को आर्थिक राहत मिल सके।
घटना के दौरान ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, राघव पाल, सुरजीत सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।




















