

| इंडिया नज़र ब्यूरो,किच्छा – रायत बाहरा, मोहाली (चंडीगढ़) में आयोजित प्रतिष्ठित डांस इंडिया डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली महर्षि विद्या मंदिर, शिमला पिस्तौर की कक्षा 10वीं की छात्रा हिमानी को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।
ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी जोगिंदर बिंद एवं रामवती की प्रतिभावान बेटी हिमानी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सम्मान समारोह में पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ हिमानी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि हिमानी की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हिमानी ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, जो अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश और देश की युवा प्रतिभाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, और सरकार भी ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिमानी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी हिमानी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान मनोज यादव, गौरव पोपली, राकेश यादव, नवाब अली, नरेश गंगवार, नितिन पत्रों, मोहन राठौर, बाबू भाई, छोटे शाह, रामलाल, योगेंद्र प्रसाद, कृष्णा, जगदीश, सुल्तान मियां, अमित अरोड़ा, सचिन, मोहन, राजेंद्र, किरण, साक्षी, शशि, सोनिया, आशा, हरनाम सिंह, गिरधारी लाल, अनिल और कमल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






















