| इंडिया नज़र ब्यूरो,रुद्रपुर – भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कांग्रेस में संभावित शामिल होने को लेकर राजकुमार ठुकराल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा ने उन्हें नकार दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने के बावजूद जनता ने भी उन्हें स्वीकार नहीं किया।

जिंदल ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों के कारण कांग्रेस का जनाधार तेजी से घट रहा है और जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा ऊधम सिंह नगर की सभी सीटों पर बंपर जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गेहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर पैदा किए हैं, जिससे युवा वर्ग पूरी तरह पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है और आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का तीखा बयान: सामने आया है उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का जहाज पूरी तरह डूब चुका है, उसमें सवार होने वालों का राजनीतिक भविष्य भी डूबना तय है। 2027 में भाजपा हर सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी।”
प्रेस वार्ता में रोशन अरोरा, अक्षय अरोरा, मुकेश पाल, मोर सिंह, विजय तोमर और जितेंद्र संधू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।