
– विधायक शिव अरोरा ने डीएम नितिन भदौरिया संग किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर के गांधी पार्क में 14 से 23 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे यूएस कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारंभ कल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। मेले को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं।
कार्यक्रम से पहले विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांधी पार्क स्थित मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, मंच व्यवस्था, स्टॉल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम से पहले विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांधी पार्क स्थित मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, मंच व्यवस्था, स्टॉल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

14 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों, शिल्पकारों और कलाकारों द्वारा अपने उत्पादों और कला का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक संध्या के तहत कला, साहित्य और गायन क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा, “इस वर्ष का यूएस कार्निवाल सरस आजीविका मेला अपने आप में ऐतिहासिक होने जा रहा है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह और बड़े कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों और महिलाओं की आजीविका को भी नई पहचान देगा।”
उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत को लेकर पूरा शहर सज चुका है। 14 फरवरी का कार्यक्रम अत्यंत भव्य और दिव्य होगा। गांधी पार्क में तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।”
निरीक्षण के दौरान सीडीओ दिवेश शसानी, एडीएम पंकज उपाध्याय और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे।
गौरतलब है कि सरस आजीविका मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों को मंच देने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।






















