– भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की वार्ता, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की मांग
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – आगामी महाशिवरात्रि के मद्देनज़र हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जिला प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और शांति व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कांवड़ियों की वापसी अब तेज़ हो चुकी है और यह सिलसिला 15 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा। ऐसे में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पूर्व वर्षों के अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक आयोजनों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते रहे हैं, इसलिए खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जानी चाहिए।
कमल जिंदल ने कांवड़ मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनने से पैदल चल रहे कांवड़ियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि कांवड़ रूट पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पहले ही मजबूत किया जा चुका है और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।