– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 सिसई बंडिया में विधायक तिलक राज बेहड द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक बेहड ने कहा कि किच्छा की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है और विकास के मुद्दे पर पूरी तरह सजग हो चुकी है।
विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास की स्पष्ट सोच रखती है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक को पूरे 10 वर्षों का समय मिला, लेकिन इस दौरान विशेष रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को केवल वोट बैंक समझकर गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि न तो सड़कें बनीं, न नालियां और न ही बुनियादी सुविधाओं पर गंभीरता से काम किया गया।
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस सरकार के केवल चार वर्षों के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य आज जनता को साफ दिखाई दे रहे हैं। सड़क, नाली, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं में जो सुधार हुआ है, वह कांग्रेस की नीतियों और नियत को दर्शाता है।
विधायक तिलक राज बेहड ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और लगभग हर विभाग इससे प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी के बिजली के मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं, पानी के बिल चार-चार गुना आ रहे हैं और बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जमीनों की खरीद-फरोख्त में लूट-खसोट मची हुई है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जनसभा के दौरान विधायक बेहड ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा एसआईआर (SIR) के नाम पर जनता को डराने और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब जनता सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
उन्होंने सिसई बंडिया क्षेत्र में पानी के कनेक्शन के नाम पर गरीब और मेहनतकश लोगों पर भारी-भरकम बिल थोपे जाने का मुद्दा भी उठाया। विधायक बेहड ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पानी के बिलों में राहत नहीं दी गई तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विधायक बेहड ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सड़क, नाली, बिजली, पानी और साफ-सफाई से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से किच्छा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। विधायक ने जनसभा के बाद क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।