– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर तमंचे से फायरिंग कर टशन दिखाने वाला युवक अब पुलिस की गिरफ्त में है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध तमंचे से फायर करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस ने संजय कोहली पुत्र कल्लू राम, निवासी वार्ड नंबर 21, रम्पुरा, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
इस टशनबाज़ युवक के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0 061/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।