– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर (पंजीकृत) के तत्वावधान में 5वीं निःशुल्क जिला स्तरीय महिला जु-जित्सू प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला, रुद्रपुर के हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद भर से कुल 143 बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और आत्मरक्षा कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष जॉनी हीराम तिग्गा एवं वसीम खान द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जिला जु-जित्सू संघ का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को सुरक्षित, सशक्त और सकारात्मक माहौल देना बेहद जरूरी है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के बिना देश और समाज का विकास अधूरा है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल शर्मा ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी परिस्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाकर वे न केवल स्वयं को सशक्त बना सकती हैं, बल्कि परिवार और समाज की जिम्मेदारियों को भी मजबूती से निभा सकती हैं।
जिला जु-जित्सू संघ के कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मरक्षा को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाकर स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद की लगभग 127 बालिकाओं ने विभिन्न आयु और भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। सब-जूनियर वर्ग में अंडर-08 आयु वर्ग (-21 किग्रा) में अनाया जोशी ने स्वर्ण, हिमांशी ने रजत, जबकि अनन्य गुप्ता और आराध्या सक्सेना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-10 आयु वर्ग (-24 किग्रा) में कुविरा चौहान ने स्वर्ण, नव्या ने रजत तथा ऋतिका भंडारी और सौजन्य ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले जारी हैं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, प्रिया विश्वास, कंचन बसेरा, शिवानी, लोरी, क्षितिज सिंह एवं वंश बिष्ट ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान शोभा तिग्गा, नरेंद्र सिंह, कौशल्या, शेखर सक्सेना, गुलशन कुमार, शिवम, मिनकू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।