


– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – नववर्ष के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया। ये सभी विकास कार्य रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से राज्य योजना, जिला योजना एवं विधायक निधि के अंतर्गत संपन्न हुए हैं। कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा भी मौजूद रहे।
इन विकास कार्यों में नेशनल हाईवे-74 पर अपोलो टायर्स से दक्ष चौक तक 3.3 किलोमीटर मार्ग का लोकार्पण, ट्रांजिट कैंप चामुंडा मंदिर तक वाइट टॉपिंग रोड, हुंडई एजेंसी से ऑक्सफोर्ड स्कूल जाने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग, मुख्य बाजार के आंतरिक मार्गों का निर्माण, बिगवाड़ा क्षेत्र में सीसी सड़क सहित कॉलोनियों में विभिन्न सड़कें, मंदिर सौंदर्यकरण, सामुदायिक भवन व टीन शेड जैसे कई छोटे-बड़े कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों में नेशनल हाईवे-74 पर अपोलो टायर्स से दक्ष चौक तक 3.3 किलोमीटर मार्ग का लोकार्पण, ट्रांजिट कैंप चामुंडा मंदिर तक वाइट टॉपिंग रोड, हुंडई एजेंसी से ऑक्सफोर्ड स्कूल जाने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग, मुख्य बाजार के आंतरिक मार्गों का निर्माण, बिगवाड़ा क्षेत्र में सीसी सड़क सहित कॉलोनियों में विभिन्न सड़कें, मंदिर सौंदर्यकरण, सामुदायिक भवन व टीन शेड जैसे कई छोटे-बड़े कार्य शामिल हैं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि ”डबल इंजन की सरकार में रुद्रपुर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। रिंग रोड के निर्माण से दिल्ली और देहरादून से आने वाले लोगों को सीधे हल्द्वानी–नैनीताल जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 से मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी, कामकाजी महिलाओं के छात्रावास का कार्य प्रगति पर है और किच्छा में सैटेलाइट एम्स भी शीघ्र तैयार होगा, जिससे कुमाऊं क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।”

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”आज रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्ण हो चुके हैं और शेष अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के सहयोग से रुद्रपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाम मुक्त रुद्रपुर के लिए इंदिरा चौक से अटरिया मोड़ तक सौंदर्यकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है तथा शीघ्र ही काशीपुर बाईपास रोड का निर्माण भी प्रारंभ किया जाएगा।”
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के नेतृत्व में विधायक शिव अरोरा के साथ मिलकर रुद्रपुर को स्वच्छ एवं विकसित शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अटरिया मोड़ नाले को कवर करना, मुख्य बाजार में शेष नाला निर्माण, गंगापुर रोड और किच्छा बाईपास रोड का चौड़ीकरण जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा।”
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रुद्रपुर के समग्र विकास के लिए टीमवर्क के साथ कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है।
























