– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – नववर्ष के अवसर पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत और खुशी का तोहफा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद पुलिस की एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इन सभी मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा।
खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की इस पहल ने उन्हें सुखद आश्चर्य दिया। मोबाइल पाकर नागरिकों ने एक स्वर में “थैंक्यू ऊधम सिंह नगर पुलिस” कहते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता की सेवा करना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन केवल एक संचार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्ति के निजी डेटा, महत्वपूर्ण जानकारियों और यादों से जुड़ा होता है। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और सतर्क प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद किया है। नववर्ष पर जनता को यह एक छोटा सा उपहार है।
एसएसपी ने आमजन से अपील की कि ”वे अपने मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान के प्रति सजग रहें। साथ ही यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाए, तो तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते ट्रैकिंग की कार्रवाई कर उसे बरामद किया जा सके।
ऊधम सिंह नगर पुलिस की इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है और यह कदम पुलिस व जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करता नजर आ रहा है।”