– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भगवानपुर में विधायक शिव अरोरा ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। भगवानपुर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने दानपुर, किरतपुर, बागवाला एवं भगवानपुर कोलड़िया क्षेत्र के एकमात्र श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं बाढ़ से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। लंबे समय से श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की मांग चली आ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से 9 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उनका प्रयास है कि भगवानपुर क्षेत्र का एकमात्र श्मशान घाट (मुक्ति धाम) पूर्ण रूप से व्यवस्थित एवं सुरक्षित दिखाई दे। कार्य पूर्ण होने के बाद यहां की स्थिति और बेहतर होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही विधायक ने भगवानपुर कोलड़िया क्षेत्र में तारा गोड के घर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। वे निरंतर रुद्रपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि जिन मार्गों की स्थिति पहले इतनी खराब थी कि वहां कीचड़ के अलावा कुछ नजर नहीं आता था, आज उन्हीं मार्गों पर वाहन सुगमता से दौड़ते नजर आ रहे हैं। यह सब विकास कार्य मजबूत इच्छाशक्ति और जनसेवा की भावना से संभव हो पाया है।