रुद्रपुर – रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में ईदगाह के नाम पर दशकों से चले आ रहे 8 एकड़ सरकारी नजूल भूमि के अवैध कब्जे को जिला प्रशासन ने शनिवार को मुक्त करा लिया। इस बड़ी कार्रवाई पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने इसे “ऐतिहासिक और निर्णायक कदम” बताया है।
विधायक अरोरा ने कहा कि यह मुद्दा उन्होंने काफी पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि ईदगाह की आड़ में हुए इस अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए।
शिव अरोरा ने कहा कि “दशकों से ईदगाह के नाम पर की गई यह कब्जेदारी स्पष्ट रूप से लैंड जिहाद का हिस्सा थी। ऐसे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आज जो हुआ वह रुद्रपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम रुद्रपुर और उत्तराखंड में लैंड जिहाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री धामी सदैव लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके निर्देश पर ही इस विशाल भूमि को प्रशासन ने कब्जेमुक्त कराया है।
अरोरा ने कहा कि यह सभी कार्रवाईयां मुख्यमंत्री धामी की “देवभूमि संस्कृति को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता” को मजबूत करती हैं।
शिव अरोरा ने कहा कि लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी गतिविधियां उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान पर हमला हैं। “जब-जब ऐसी मानसिकता वाली ताकतें सक्रिय होंगी, हम एकजुट होकर उनका मुकाबला करेंगे और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।”
खेड़ा की 8 एकड़ भूमि कब्जामुक्त कराने के लिए विधायक ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई करना प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण है।
विधायक ने संकेत दिया कि कब्जामुक्त की गई 8 एकड़ भूमि का उपयोग जनता के हित में किया जाएगा। उन्होंने कहा “इस जमीन पर कोई बड़ा जन-हितकारी प्रोजेक्ट लाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे रुद्रपुर की जनता को सीधा लाभ मिल सके।”