किच्छा – भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे दीपेंद्र सिंह कोश्यारी का जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत रुद्रपुर रोड स्थित एक रिज़ॉर्ट से हुई, जहां बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
इसके बाद दीपेंद्र सिंह कोश्यारी खुली जीप में सवार होकर भव्य रैली के साथ नगर में प्रवेश किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, युवा नेता कैलाशी नरेंद्र सिंह टाकुली, विवेक दीप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, जितेंद्र कुमार गौतम, संदीप अरोरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। शहर की मुख्य सड़कों से यह स्वागत रैली निकलकर उत्सव वेंकट हाल पहुंची, जहां एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि “दीपेंद्र सिंह कोश्यारी को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया जाना संगठन के लिए एक बड़ा निर्णय है। वे एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और हमेशा युवाओं की आवाज़ को मजबूती से आगे रखते आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेशभर में पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी तरीके से युवाओं तक पहुंचाएगा। आज भाजपा की सबसे बड़ी ताकत युवा हैं, और दीपेंद्र जी जैसे ऊर्जावान नेतृत्व से आने वाले दिनों में पार्टी और भी अधिक मजबूत होगी।”

युवा नेता कैलाशी नरेंद्र सिंह टाकुली ने स्वागत समारोह में कहा कि “किच्छा आगमन पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी का स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात है। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और युवाओं के बीच उनकी पकड़ मज़बूत है। उनके नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा “उत्तराखंड की युवा शक्ति आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुटेगी। हमारा लक्ष्य है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाए। युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करना भाजपा का संकल्प है, और हम पूरे जोश के साथ प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किच्छा के इस प्रेम और सम्मान ने उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।
किच्छा में आयोजित यह स्वागत समारोह न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे भाजपा युवा मोर्चा के भीतर नई ऊर्जा का संचार भी देखने को मिला। युवा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों में युवा मोर्चा मजबूती से अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।