

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – महापौर विकास शर्मा ने हरियाणा के करनाल स्थित नूर महल में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद के 53वें राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में देशभर से 70 से अधिक महापौरों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने नगरों में हुए विकास कार्यों व नवाचारों को साझा किया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास योजना मंत्री मनोहर लाल ने शहरी विकास, स्वच्छता मिशन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर अपने विचार रखे और कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़ी नागरिक सुविधाओं के लिए महापौरों की भूमिका अहम है।
महापौर विकास शर्मा ने रुद्रपुर नगर निगम द्वारा कूड़े के पहाड़ के वैज्ञानिक निस्तारण, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और सफाई व्यवस्था में किए गए सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को आर्थिक, प्रशासनिक और विधिक रूप से सशक्त बनाना समय की मांग है।
शर्मा ने इस सम्मेलन को महापौरों के बीच अनुभव साझा करने और नीति निर्माण का प्रभावी मंच बताते हुए कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से यह सम्मेलन शहरी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।























