– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – सिरौली कला वार्ड नंबर 19 निवासी समरा फातिमा पुत्री अजीमुद्दीन ने फर्स्ट ईयर (कक्षा 11) की परीक्षा नवोदय विद्यालय रुद्रपुर से सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके नवोदय विद्यालय में चयन और परीक्षा में सफलता पर परिवार व क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
समरा फातिमा पहले मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, सिरौली कला की छात्रा रही हैं और हाल ही में सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 85% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की थी।
उनकी इस उपलब्धि पर कांग्रेस जिला सचिव एन यू खान, पूर्व ग्राम प्रधान सईदुल रहमान, और डॉ. गणेश उपाध्याय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
एन यू खान ने कहा है कि “समरा फातिमा ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मैं कामना करता हूँ कि वह आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और समाज का नाम रोशन करें।”
डॉ. गणेश उपाध्याय का कहना है कि “नवोदय विद्यालय में चयन और परीक्षा में सफलता पाना आसान नहीं होता। समरा फातिमा ने यह कर दिखाया है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ और विश्वास करता हूँ कि वे आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगी।”