किच्छा – यहां हो रही लगातार बरसात के चलते गोला नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर होने की आशंका को देखते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने मंगलवार को पुरानी गल्ला मंडी तथा बंगाली कॉलोनी स्थित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान रपटा पुल पर बच्चों की अधिक मौजूदगी पाए जाने पर विधायक ने बच्चों को वहां से हटवाया और उपजिलाधिकारी को फोन कर निर्देश दिए कि दो पुलिस कांस्टेबल नदी के किनारे तैनात किए जाएं ताकि कोई बच्चा लकड़ी निकालने या अन्य कारणों से नदी के पास न जाए और किसी अनहोनी की आशंका न रहे।

विधायक बेहड़ ने कहा कि ”वर्तमान में नदी का जलस्तर सामान्य है, लेकिन आने वाले समय में अधिक बारिश या पहाड़ों से पानी छोड़े जाने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे नदियों से दूरी बनाए रखें।”
उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की लगातार अनुपस्थिति पर कड़ा ऐतराज जताया और उपजिलाधिकारी से ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ‘जब क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है, तब संबंधित अधिकारी का गैरहाजिर रहना गैरजिम्मेदाराना रवैया है।’
बेहड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धौराडाम, सतुईया, चाचर, कोटखर्रा, नोंग्वा, आजाद नगर, पंतनगर की संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, हल्दी सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “गोला नदी का जलस्तर अभी सामान्य है, लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ों से पानी छोड़े जाने पर हालात गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। मैंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से अपील है कि वे नदियों के किनारे न जाएं और पूरी सावधानी बरतें। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।”
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश दुआ, संतोष रघुवंशी, गुरप्रीत सिंह पोल्ला, दिनेश कुमार सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।