– इंडिया नज़र ब्यूरो नैनीताल – 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुमायूँ परिक्षेत्र, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगा फहराया और पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर परिक्षेत्र कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद IG रिद्धिम अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस और त्याग ही आज हमें यह आज़ादी का पर्व मनाने का अवसर देता है।

कार्यक्रम में उन्होंने उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का परिचय देने वाले पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पढ़कर उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक (एम) पवन बोरा को सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर पदक से सम्मानित होने पर विशेष बधाई दी।
इस अवसर पर IG रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें हमारे पूर्वजों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है। हम सभी पुलिसकर्मियों का दायित्व है कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना से करें। आज के दिन मैं कुमायूँ परिक्षेत्र की पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद देती हूँ, जो निरंतर समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत है। साथ ही, पदक प्राप्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट सेवा से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।”
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण के साथ सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।