– नाहिद खान रुद्रपुर – बॉलीवुड फिल्मों में अपनी सशक्त अदाकारी से पहचान बनाने वाले और मशहूर टीवी शो ‘ऑफिस ऑफिस’ फेम उत्तराखंड के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता हेमंत पांडेय आज रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। वे अपनी आगामी फिल्मों और उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते फिल्म उद्योग को लेकर पत्रकारों से विस्तृत चर्चा करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम 4 बजे चार्टर्ड अकाउंटेंट जयप्रकाश अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित होगी।
इसकी जानकारी देते हुए ‘दून एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर दीपक पांडेय’ ने बताया कि ”उत्तराखंड सरकार की नई फिल्म नीति के चलते बॉलीवुड का रुख तेजी से राज्य की ओर हो रहा है। यहां की हसीन वादियाँ, प्राकृतिक लोकेशन और सरकार की रियायतें फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं। आजकल कई बड़े बजट की फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हो रही है।”
गौरतलब है कि उत्तराखंड फिल्म बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हेमंत पांडेय ने इस दिशा में अहम योगदान दिया है। उनके प्रयासों से न केवल बड़े फिल्म निर्माता यहां शूटिंग कर रहे हैं, बल्कि राज्य की युवा और उभरती प्रतिभाओं को भी बॉलीवुड में काम करने का मौका मिल रहा है।

आज की पत्रकार वार्ता में हेमंत पांडेय अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही नई उभरती प्रतिभाओं को मोटिवेट भी करेंगे। उनका मानना है कि उत्तराखंड में फिल्मों की अपार संभावनाएँ हैं। यहां की लोकेशन, वादियाँ, संस्कृति और परंपराएँ बॉलीवुड निर्माताओं को अपनी ओर खींच रही हैं।
डायरेक्टर नाहिद खान ने कहा कि ”आने वाले समय में उत्तराखंड, बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का बड़ा फिल्म हब बनकर उभर सकता है। हेमंत पांडेय इस दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।”

One Comment
Riya sharma
उत्तराखंड सिनेमा जगत लिए बहुत खुशखबरी
और सिनेमा जगत ही नहीं अपितु उत्तराखंड के कई समस्याओं से निजात मिलने की संभावनाएं है। इससे नवयुवकों को रोजगार,उत्तराखंड के पलायन पर रोक, उत्तराखंड का विकास संभव है।