


– नशा तस्कर से दो किलो से अधिक चरस बरामद
– चार लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है बरामद चरस की कीमत
रुद्रपुर – अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तराखंड के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश पर थानाध्यक्ष आई0टी0आई0 और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में ANTF टीम ने सयुंक्त कार्यवाही में दिल्ली मोड़ यू0के0 ढाबे के पास चैकिंग के दौरान लाला राम पुत्र भीम सिंह निवासी सम्बारी थाना-बाजपुर के कब्जे से 2 किलो 0.005 ग्राम अवैध चरस, एक मोबाइल फोन तथा एक हज़ार रुपये बरामद हुए।

अभियुक्त लालाराम के कब्जे से अवैध चरस बरामद होने पर उसे धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना आई0टी0आई0 में FIR NO-69/2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया. अभियुक्त से बरामद अवैध चरस के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त अवैध चरस रुद्रपुर निवासी अतर सिंह से लाना बताया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। बरामद अवैध चरस की कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी गई है।
नशा तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश पाण्डेय प्रभारी एएनटीएफ, थानाध्यक्ष कुंदन रोतेला, आई0टी0आई0, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी,ANTF, उ0नि0 प्रकाश बिष्ट,ITI सहित पुलिस के अन्य लोग शामिल थे।






















