


किच्छा – यहां आवास विकास कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क में “हम हिन्दुस्तानी” संस्था के बैनर तले शहीद दिवस पर खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में कैंडल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह ने “हम हिन्दुस्तानी” संस्था के संयोजक दर्शन सिंह ‘हिंदुस्तानी’ द्वारा शहीद दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि ”हमारे देश के वीर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने मातृभूमि के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। जिसके लिए हम वीर शहीदों को नमन करते हैं। आजादी के गीत गाते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले वीरों का शौर्य और बलिदान हम सभी देशवासियों एवं सभी युवाओं को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है।”
उन्होंने कहा कि दिवस पर युवाओं के सशक्तिकरण के लिए खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में देश प्रेम और देश सेवा की प्रेरणा को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मार्निंग राइजिंग संस्था के युवाओं द्वारा वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह के अलावा कार्यक्रम आयोजक दर्शन सिंह हिंदुस्तानी, युवा भाजपा नेता विशाल चौहान, मनोज गुप्ता, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, नवीन सिंह, कमलेश दुबे, पंकज पपनेजा, राजू गावा, प्रह्लाद खुराना, चमन भाटिया, सरन भाटिया, ऋतु अरोरा, रामदेव बाबा, संजय, अभिनव कुमार, आदर्श कुमार, मनोज सिंधी आदि उपस्थित थे।






















