


किच्छा – भाजपा के युवा कार्यकर्त्ता एवं समाजसेवी कैलाशी नरेंद्र सिंह टाकुली ‘तारी’ ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री तेज़ी के साथ विकासिये कार्य कर रहे है,उससे आने वाले समय में राज्य देश के लेकर विदेश तक अपना नाम करेगा।

कैलाशी नरेंद्र सिंह टाकुली ‘तारी’ ने कहा धामी जी ने नकल रोकने के लिये नक़ल विरोधी कानून पास किया जिससे शिक्षा के स्तर में सुधर हो सके। साथ ही देश में उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री धामी जी ने यूसीसी लागू कर एक मिसाल कायम की है। धामी जी के तीन साल बेमिसाल रहे है।

आपको बता दे कि कैलाशी नरेंद्र सिंह टाकुली ‘तारी’ किच्छा क्षेत्र से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार है। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली सरकार के स्पीकर एवं सात बार लगातार विधायक मोहन सिंह बिष्ट, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेट कर उनका मार्गदर्शन एव आशीर्वाद प्राप्त किया था।
कैलाशी नरेंद्र सिंह टाकुली ‘तारी’ कहा कि राज्य के साथ ही किच्छा क्षेत्र में धामी जी ने जितना विकास किया है. इतना विकास किसी ने नहीं किया है। राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है।






















