


रुद्रपुर – पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की एक और वायरल अमर्यादित ऑडियो ने रुद्रपुर की राजनीती में भूचाल ला दिया है। इस ऑडियो में वो हिन्दू समुदाय के विरुद्ध काफी असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर रहे है। जिसे सुनकर लोगो में पूर्व विधायक के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित ‘हिंदूवादी संगठनों’ ने ट्रांजिट कैंप और रम्पुरा में उनके पुतले भी दहन किया है।
हालांकि वायरल ऑडियो में कितनी सच्चाई है, यह तो फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पायेगा। लेकिन फिलहाल तो पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल की भाषा की कड़ी आलोचना हो रही है। उनका राजनीतिक भविष्य भी दाव पर लगा हुआ है। उनकी ऑडियो ऐसे समय में वायरल हुई है, जब उनके वापस भाजपा में जाने की चर्चा हो रही थी। यह इत्तेफाक है या कोई साजिश जब भी वो किसी राजनीतिक दल में अपना भविष्य तलाशने की कोशिश करते है उनकी पुरानी ऑडियो वायरल हो जाती है।
—————————————————————————————————————————————
हिन्दू समाज के विरुद्ध की गई शब्दावलियों से भड़के विधायक शिव अरोरा ने प्रेस की
रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोरा हिन्दू समाज को लेकर वायरल पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल की अमर्यादित, असंसदीय और असहनीय ऑडियो को लेकर काफी गुस्से में है। उन्होंने पत्रकार वार्ता करके अपना गुस्सा निकाला और कहा ” पूर्व विधायक की भाषा नीचता की साड़ी हाडे पार कर गई है, ऐसी भाषा का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।” विधायक शिव अरोरा ने गुस्से में कहा कि ” पूर्व विधायक अपनी वायरल ऑडियो में हिन्दू समाज को 95 प्रतिशत गद्दार बोलते है। वो ऐसे शब्दों का प्रयोग करते है जिसे सभ्य समाज में बोला भी नहीं जा सकता। पूर्व विधायक के हिन्दू विरोधी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर देश में क़ानून नहीं होता, तो ऐसे व्यक्ति को चौराहे पर लटका के फांसी दें देनी चाहिए थी। लेकिन हम देश के सविधान ओर क़ानून बंधे हुए है।”
विधायक शिव अरोरा ने कहा ”ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए,जो हिन्दू समाज को गद्दार बता रहा है, महिलाओ के प्रति असंसदीय शब्द मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। वो पुलिस प्रशासन से वार्ता कर सख्त कार्यवाही करने की मांग करेंगे।”
बहरहाल अभी इस मामले में पूर्व विधायक का कोई पक्ष नहीं आया है, लेकिन इस ऑडियो ने पूर्व विधायक के राजनीतिक भविष्य को गर्त में धकेल दिया है।






















