


किच्छा – उत्तराखंड की पुलिस भी अब उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर अपराधियों पर नकेल कस रही है। जिले के पुलभट्टा पुलिस एवं एसओजी टीम ने ने निकटवर्ती अंजनिया गॉव में पच्चीस हज़ार के इनामी नशा तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक किलो पचास ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस मुठभेढ़ में घायल नशा तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया है, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा और सीओ धोनी अस्पताल पहुंच गये। बाद में घायल नशा तस्कर को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

एसओजी प्रभारी रविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ पुलभट्टा थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक नशा तस्कर भारी मात्रा में स्मैक लेकर आ रहा है। कुछ ही देर में एक संदिग्ध बाईक सवार सामने से आता दिखाई दिया। जब उसने पुलिस टीम को देखकर बाईक से वापस लौटने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। जिससे बाईक सवार मोटरसाईकिल छोड़ खेतों की ओर भाग कर छिप गया। बाद में पुलिस ने जबाबी कार्यवाही में नशा तस्कर के पाँव में गोली लगी। पुलिस ने उसे कब्ज़े में ले लिया।
पुलिस ने जब इस नशा तस्कर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लिफ़ाक़त और पता ग्राम फतेह गंज पश्चिम उत्तर प्रदेश बताया। इसके पास से एक किलो साठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस नशा तस्कर के खिलाफ पुलभट्टा थाना सहित बरेली में हत्या, लूट व नशा तस्करी आदि संगीन मामलों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।
यही नहीं, यह नशा तस्कर करोड़ पति है उत्तर प्रदेश सरकार ने उसकी करीब 9 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की है। अभी इसके पास लगभग 45 बीघा जमीन है, पुलिस इससे इसके नेटवर्क के वारे में जानकारी जुटा रही है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया है।























