


रुद्रपुर – भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का सोमवार को सिविल लाईन जनता इंटर कालेज रोेड पर विधिवत हवन पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कई संत महात्माओं ने भी विकास शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया।
चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में पंडित सुशील मिश्रा व प्रमोद तिवारी ने विधि विधान से हवन यज्ञ कराया और विकास शर्मा के विजयी होने की मंगल कामना की। हवन यज्ञ में कई संतों और महंतों ने भी पहुंचकर विकास शर्मा की जीत के लिए हवन में आहुतियां दी और विकास शर्मा को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट में उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चुनाव अभियान के दौरासन केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व कराये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी विस्तार से जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश के साथ ही निकाय चुनाव में एतिहासिक जीत के बाद ट्रिपल सरकार राज्य के विकास को और गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने जा रही है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता को आपसी तालमेल बनाते हुए एकजुट होकर चुनावी समर में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव संहिता का विशंष ध्यान रखा जाये। कार्यकर्ता 23 जनवरी मतदान वाले दिन अपने अपने बूथों के अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि पार्टी के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा सहित सभी 40 पार्षद पदों कें भाजपा प्रत्याशी एतिहासिक मतों से जीत हासिल कर सकें। विधायक ने कहा कि कांग्रेसियों के हौंसले चुनाव से पहले ही पस्त हो चुके हैं। उनके कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हें। चुनाव आने तक भाजपा की यह लहर आंधी में बदल जायेगी।
इस मौके पर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम के मेयर पद पर लगातार भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कार्यकर्ता को जी जान चुनाव प्रचार में से जुटना होगा। उन्होनें कहा कि हमारी जीत निश्चित है लेकिन कार्यकर्ता अति उत्साह में ना रहें और लगातार जनता के बीच पहुंचकर धामी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाये।
इस अवसर पर अमित नारंग,अनिल चौहान,सुरेश परिहार, यशपाल घई, विवेक सक्सेना, सुरेश कोली, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, किरण वर्क, विवेक दीप,डॉ. शाह खान राजशाही, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।





















