

– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही है, इसके लिये नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है। लेकिन इस आरक्षण सूची में किच्छा और नरेंद्रनगर को इससे बाहर रखा गया है।

किच्छा में चुनाव कराने के लिये सिरोली निवासी एन यू खान और संतोष रघुवंशी ने रिट 588/2024 हाई कोर्ट नैनीताल में लगा कर किच्छा के चुनाव कराने की मांग की है, पहले नगर पालिका क्षेत्र से सिरोली कला को अलग कर दिया गया था। जिस पर हाई कोर्ट द्वारा स्टे दिया गया है। याचिका कर्ताओ का तर्क है कि सिरोली कला को किच्छा में शामिल करने से उसका विकास होगा और लगभग पांच करोड़ रूपये के कार्य नगर पालिका द्वारा कराये गये है। पालिका से अलग करने से सिरोली का विकास रुक जायेगा।

एन यू खान आदि की दायर याचिका पर कल सुनवाई हुई थी, आज फिर इस पर सुनवाई हो रही है। हाई कोर्ट के आदेश निर्देश के बाद ही पता चल सकेगा कि नगर पालिका किच्छा के चुनाव की किस्मत का फैसला आज हो सकता है कि यहां चुनाव होंगे अथवा नहीं। अब सबकी निगाहें हाई कोर्ट पर लगी हुई है।
आज दोपहर बाद सुनवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल तो चुनाव लड़ने वालो के अरमानो पर रोक लगी हुई है और आरक्षण की स्थिति भी साफ़ नहीं है कि यह सीट सामान्य रहती है या आरक्षित होती है।





















