

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स के एम डी प्रदीप बंसल को 22 दिसंबर 24 को रामनगर के यश इवेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित ‘रिवर हैरिटेज रिसोर्ट’ में किये जा रहे कार्यक्रम में ‘उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024’ से महाभारत के द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले फिल्म अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड और टीवी जगत की रशियन फिल्म अभिनेत्री एलिना टुटेजा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगी। यह विदेशी अभिनेत्री होते हुए भी हिंदी भाषा धारा प्रवाह बोलती हैं।


यह अवार्ड सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स को सर्राफा इंडस्ट्री के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के लिये प्रदान किया जा रहा है। पिछले दस सालो में कुमाँऊ क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाय में एक ब्रांड बनकर सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स ने सबको चौका दिया है। अपनी ईमानदारी और उत्कर्ष कार्य करने से उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया है।

सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स के एम डी प्रदीप बंसल के अनुसार को उन्होंने सर्राफा कारोबार की शुरुआत की रुद्रपुर से की और इसके बाद हल्द्वानी फिर काशीपुर में अपने शो रूम खोले। एक डायमंड शोरूम नोएडा में भी जल्द ही खोला गया है।
रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड और टीवी जगत से जुडी और हस्तिया भी शामिल हो रही है। सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया जायेगा।





















