

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – नगर में 50 वर्ग मीटर तक की नजूल भूमि पर वर्षो से काबिज़ निर्बल और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगो को निशुल्क पट्टे फ्री होल्ड कराने के लिये विधायक शिव अरोरा ने कैंप लगाकर मालिकाना हक़ दिलाने के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। जिससे उनके घर पर उनका मालिकाना हक़ मिल सकेगा।
आपको बता दे कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा गाँधी पार्क में फ्री होल्ड के पट्टे वितरित किये गये थे। पहले चरण में 3000 लोगो को वार्ड-वार्ड कैम्प लगाकर फ्री होल्ड फ़ाइल तैयार करवाई गई थी। विधायक शिव अरोरा द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव में 50 वर्ग मीटर तक ऐसे सभी लोगो को फ्री मालिकाना हक देने का वादा किया गया था। जिसे कराने में विधायक शिव अरोरा को सफलता मिली थी और नई नजूल नीति में शिथिलता बरती गई थी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अब इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए दूसरे चरण में निर्धन निर्बल आय वर्ग के लोगो को मालिकाना हक़ दिलाने के लिये एक कैंप का शुभारम्भ किया गया है। इस कैंप के माध्यम से शेष बचे हुए लोगो के नजूल भूमि पर बसे होने के प्रमाण सहित सभी प्रपत्र तैयार कराने में निशुल्क नगर निगम की टीम फाईल तैयार करवायेगी और फिर उन्हें काबिज़ भूमि पर फ्री होल्ड कराकर मालिकाना हक़ का पट्टा दिलाया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहाँ वर्षो से बसे सैकड़ो परिवारों के दर्द को समझा और ऐसी नजूल नीति लाइ गई, जिससे अब यहां बसे लोग अब उसके मालिक बन रहे है। जबकि आये दिन इन लोगो को हटाने के लिये तलवार लटकी रहती थी। जिससे उनको काफी मानसिक कष्ट झेलना पढ़ रहा था। लेकिन पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने भरोसा दिया था और उसे पूरा भी कर दिया।
कैंप के शुभारम्भ के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नजूल) पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद दुर्गपाल, एसएनए राजू नबीयाल, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, अनिल चौहान, सुशील गाबा, दिलीप अधिकारी, नगर निगम कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे।





















