

रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने बहुप्रतिक्षित रोड जिसको लेकर वर्षो से धरने प्रदर्शन होते रहे सरकार आयी गई, लेकिन अटरिया रोड जहाँ सिर्फ रोड के नाम पर ग़ड्डे नजर आते है, ऐसे में आज रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने नेशनल हाइवे 109 से होते हुऐ अटरिया माता रोड होते हुऐ सिडकुल ढाल से आगे तक 4 किलोमीटर लम्बे हॉटमिक्स मार्ग जो 1 करोड़ 93 लाख की लागत से सड़क के सुदूडीकारण कार्य की शुरुआत फीता काटकर की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अटरिया रोड जो अनेको प्रदर्शन का इतिहास बना चुकी है, जहाँ आये दिन बड़े बड़े गड्डो के कारण टुक टुक पलटने दुर्घटना की खबर सामने आती रही है जो सड़क सिडकुल जाने के लिये लाइफ लाइन मानी जाती है जिस सड़क का उपयोग हजारों लोग दिन प्रतिदिन करने है। साथ ही इस रोड पर ही प्राचीन अटरिया मंदिर है। जिसकी बहुत पुरानी मांग है जहाँ दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन हेतु आते है।
विधायक बनने के बाद से उन्होंने स्थानीय लोगो के आगे संकल्प व्यक्त किया था। वह इस रोड का निर्माण करवा के देंगे और विधायक शिव अरोरा अपने वादे पर खरे उतरने में 4 किलोमीटर लम्बे अटरिया मार्ग के निर्माण का शुभारम्भ किया। जो आमजन के लिये काफ़ी करगर साबित होगा 2012 के बाद अगर किसी ने इस रोड की सुध ली।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्देश और आपके विधायक के प्रयास से ऐसे कई बड़ी बड़ी सड़को के निर्माण हों रहे है जो आज तक नहीं हुऐ थे।
उन्होंने कहा अटरिया रोड के निर्माण से आवागमन सुगम व बेहतर होंगा और जनता को गड्डो से निजाद मिलेगी, रुद्रपुर को बेहतर दिशा में में जाने हेतु अथक प्रयास कर रहे है। रोड का कार्य शुभारम्भ होने पर विधायक शिव अरोरा का फूलमाला व मिठाई खिलाकर आभार जताया जिनके प्रयास से यह रोड आमजन को समर्पित होंगी।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी व कांग्रेस नेता हरीश पनेरू भी शामिल हुए, इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, हरीश पनेरू, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, तरुण दत्ता, प्रीत ग्रोवर,फरजाना बेगम, निमित्त शर्मा, मयंक कक्कड़, व अन्य लोग मौजूद रहे।





















