

किच्छा – नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को हटाये जाने और अन्य समस्याओ के समाधान के लिये आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पूरा मामला सदन पटल पर रखा जायेगा और उसका कर्मचारियों के हितो में समाधान कराया जायेगा।
यह बात क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओ को सुनने के बाद उन्हें सम्बोधित करते हुए कही।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि विधानसभा सत्र में इन समस्याओ को रख कर कर्मचारियों के हितो में निर्णय लेने के लिये बाध्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का विस्तारित रूप कर दिया गया है। जिस वजह से कर्मचारियों को हटाया जाना उचित नहीं होगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे नगर पालिका के हित में नगर पालिका कर्मचारियों की जायज मांग के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं |

नगर पालिका में कार्यरत सैकड़ो कर्मचारियों ने देवभूमि सफाई कर्मचारी उत्तराखंड संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में विधायक तिलक राज बेहड़ के जनता संवाद संवाद कार्यक्रम में एक ज्ञापन सौंप कर आउटसोर्स, संविदा, ठेका प्रथा आदि के माध्यम से नगर पालिका में कार्य कर रहे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा सदन में रखने तथा समस्याओं के समाधान किए जाने की मांग का एक ज्ञापन सौपा है।
जिसके तहत कर्मचारियों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि नगरपालिका में विगत 15 /20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी की विभिन्न समस्याओं का अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकला है | ज्ञापन के तहत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्या विधायक बेहड़ के समक्ष रखी और कहा कि कर्मचारियों व उनके परिवारों को नौकरी जाने का भय सता रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि समस्त निकायों में जिन कर्मचारियों को निरंतर कार्य करते 10 वर्ष हो गये हैं, वे कर्मचारी विनमितीकरण के श्रेणी में आते हैं, ऐसे कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये। समस्त निकायों से ठेका प्रथा को समाप्त कर सरकार व जनता के पैसे का दुरूपयोग रोका जाये। 2011 की जनगणना के अनुसार ही समस्त निकायों में कर्मचारी नियुक्त हैं, जबकि वर्तमान में जनसंख्या अत्यधिक बढ गई है। निकायों में कर्मचारियों की संख्या वर्तमान की जनसंख्या को देखते हुये बढ़ाई जाये और नई भर्तियां की जाये।
विधायक बेहड ने उपस्थित सभी नगरपालिका कर्मचारियों को आश्वस्त किया की आगामी विधानसभा सत्र में उनके द्वारा सर्वप्रथम नगरपालिका के कर्मचारियों का ही मुद्दा उठाया जायेगा और पूरे सदन में ये मुद्दा गूंजेगा |
इस अवसर पर मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, मनोहर लाल बाल्मीकि, सूरज कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, गौरव कुमार, दीपक दास, राहुल कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, सपना, रेवती, सोनी, सुंदरी,अनीता समेत दर्जनों की संख्या में नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे |





















