

रुद्रपुर – उत्तराखंड के रुद्रपुर की नगर निगम की सीट सामान्य घोषित होने पर मुख्य सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ ही विपक्षी कांग्रेस के संभावित उमीदवार सक्रिय हो गये है। जबकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किये है। लेकिन खुद को सशक्त प्रत्याशी घोषित करके मीडिया में अपनी दावेदारी कर रहे है। भाजपा – कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना दम भर रहे है।


कांग्रेस की और से मुख्य दावेदारों में मोहन खेड़ा, मीना शर्मा, सीपी शर्मा का नाम सामने आ रहा है, जबकि भाजपा की और से प्रबल दावेदारों में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सोनू चुघ, अनिल चौहान, उत्तम दत्ता, राजू साहा इत्यादि चुनाव की दौड़ में लगे हुए है। इसके साथ ही पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल भी अपनी ताल ठोंक रहे है।
फिलहाल तो प्रत्याशी अपने अपने दावे ठोक रहे है, लेकिन जब तक मुख्य राजनीतिक पार्टिया अधिकृत रूप से अपने अपने प्रत्याशियों को घोषित नहीं कर देते तब तक दावेदार प्रत्याशी अपने अपने दावे पेश करते रहेंगे।





















