

रुद्रपुर – फाजलपुर मेहरौला वार्ड न. 25 के तराई बिहार क्षेत्र में देवेंद्र रस्तोगी के घर से विराट मेडिकल तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग जो 26 वर्षो से खस्ता हाल में था,जिसको जिला योजना से स्वीकृत करवा कर सीसी मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारम्भ।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह तराई बिहार का सम्पर्क मार्ग जहाँ बरसात के बाद 4 फिट तक पानी खड़ा हों जाता था महिला बच्चे इस रोड पर निकल नहीं सकते थे जिसका 26 वर्ष बाद निर्माण कार्य हमने आरम्भ करवाया है, निश्चित रूप से इसके बनने से वो खस्ता हाल रोड से आये दिन हों रही समस्या से निजाद मिलेगी।
तराई बिहार पहुंचते ही विधायक शिव अरोरा का स्थानीय लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक शिव अरोरा ने एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित किया उन्होंने कहा ‘हमने विकास कार्यों के क्रम को जारी रखते हुऐ लगातार विकास कार्यों की शुरुआत कर रहे है हमने बहुत कम समय में 48 किलोमीटर तक के कार्य रुद्रपुर विधानसभा में करवाये है जिसमे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में ऐसी ऐसी सड़को के निर्माण कार्य करवाये है कई दशक से नहीं बने थे। ‘
विधायक ने कहा कि हमारी सोच काम को आगे बढ़ाने की है हम सबको साथ लेकर रुद्रपुर क्षेत्र के चारो तरफ विकास कार्यों को तेजी गति से करने का प्रयास किया है,निश्चित रूप से इस मार्ग की मांग स्थानीय लोगो द्वारा लम्बे समय से थी अब यहाँ के लोगो को सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही राहत मिलेगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश कोली, पूर्व पार्षद सुशील यादव, तरुण दत्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





















