

किच्छा – अमर ज्योति संस्था के तत्वाधान में आगामी 30 नवम्बर को नवीन मंडी स्थल पर 51 कन्याओ का सामूहिक विवाह कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद अजय भट्ट करेंगे। इसके अलावा पुअर मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्य रहे भगत सिंह कोश्यारी भी शिरकत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए अमर ज्योति सेवा संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने बताया कि जिन 51 कन्याओ सामूहिक विवाह के लिये संस्था द्वारा चयन किया गया है। उनके परिवारजन एवं रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया गया है। सभी कन्याओ को दहेज रुपी आशीर्वाद भी प्रदान किया जाएगा।
श्री राठौर ने बताया कि यह पहला सामूहिक विवाह का आयोजन सभी सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओ के साथ ही अन्य नागरिक के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमे सबने अपना-अपना योगदान दिया है। विशेष कर महिलाओ में श्रीमती उषा सिंह,पूनम अग्रवाल, गीता राठौर, लता सिंह,जानकी तिवारी के साथ ही अन्य महिला कार्यकर्ताओ का योगदान है।

श्री राठौर के अनुसार इस आयोजन के बाद हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और निर्धन निर्बल परिवार की कन्याओ का सामूहिक विवाह करके कन्यादान किया जायेगा।
श्रीकांत राठौर ने 30 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित करते हुए कहा है कि आप अपना आशीर्वाद देने अवशय कार्यक्रम में शामिल हो। के के कश्यप ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा और लोग एक दुसरे की मदद को आगे बढ़ेंगे।






















