
रुद्रपुर – देश मे पोलटिक्स पंडितो, राजनैतिक विश्लेषको के सारे मिथक तोड़ते हुए हरियाणा चुनाव मे भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने और प्रचंड विजय पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी फोड़ कर जश्न मनाया।

विधायक शिव अरोरा इस दौरान ढ़ोल नगाड़ो पर झूमते नजर आये, उन्होंने सभी कार्यकताओं को जलेबी जो विपक्ष के नेता की मंदबुद्धि का प्रतिक बना चुकी है। उस जलेबी को खिलाकर भाजपा की प्रचण्ड विजय पर ख़ुशी ज़ाहिर की, वही कार्यालय पहुँचते ही समर्थको व कार्यकताओं द्वारा उनका फूल मलाओ से स्वागत किया ओर बादशाहपुर विधानसभा जहाँ विधायक शिव अरोरा को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी। वहाँ के प्रत्याशी राव नरवीर सिंह की ऐतिहासिक मतो से विजय पर उनको बधाई दी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियो को हरियाणा की जनता की मोहर है। जो लगातार तीसरी बार हरियाणा मे भाजपा की सरकार बनी है। देश मे झूठ नफरत व जाति धर्म मे बाटने की राजनीति करने वालों को हरियाणा की जनता ने सबक सिखाया है ‘काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती’,
उन्होंने कहा राहुल गाँधी जलेबी की फैक्ट्री लगाने जैसे मंदबुद्धि बयान से हरियाणा की जनता ने सबक लिया कि इनके सत्ता मे आते ही हरियाणा जो विकास के राह पर आगे बढ़ा था वह पिछड़ न जाये। इसलिये जनता ने तीसरी बार डबल इंजन की सरकार को बनाने का कार्य किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के देवतुल्य कार्यकताओं की अथक मेहनत को समर्पित हे, विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी जिन्होंने हरियाणा चुनाव मे सघन प्रवास कर18 विधानसभा मे ताबड़तोड़ जनसभा की थी, विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उन्होंने कार्यकताओं के साथ हरियाणा जीत का जश्न आतिशबाजी व जलेबी खिलाकर ख़ुशी जाहिर की है सभी हरियाणा की जनता व कार्यकर्ता इस जीत की बधाई के पात्र है।
इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री अमित नारंग, सुरेश कोली, तरुण दत्ता, प्रीत ग्रोवर, वेद ठुकराल, जगदीश तनेजा, व अन्य लोग मौजूद थे।





















