
– 3 नशे के सौदागरों को 2000 से अधिक नशे की गोलियां बेचते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।
– तीनों अभियुक्तों के कब्जे से नशे की कमाई के लगभग नौ लाख रुपए हुए बरामद।
किच्छा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत एसएसपी मणिकान्त मिश्रा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना किच्छा पुलिस द्वारा आज आगामी त्यौहारो के अवसर पर आम जनमानस की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई थी।

जब यह टीम रेलवे स्टेशन से बंडिया भट्टा की ओर पैदल गश्त कर रही थी कि किच्छा नैनीताल मार्ग पर स्थित बंडिया भट्टा के पास पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक घर में नशे की गोलियों का व्यापार हो रहा है और काफी मात्रा में नशे की गोलियां युवाओं को बेची जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बंडिया भट्टा में जाकर देखा तो उस घर में मौजूद सभी व्यक्ति नशे की गोलियां बेच रहे थे।
पुलिस द्वारा मौजूद व्यक्तियों की तलाशी ली गई और पूरे घर की तलाशी ली गई तो तीनो अभियुक्त गणों के कब्जे से लगभग 2000 नशे की गोलियां और नशे की गोलियों को बेचकर कमाए गए लगभग नौ लाख रुपए बरामद हुए। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशे की गोलियां गाजियाबाद क्षेत्र में किसी व्यक्ति से लाते हैं और इसे युवाओ के बीच बेचते है।
पुलिस ने तीनो नशे का कारोबार करने वालो को गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम सुरेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह किच्छा,वीरेंद्र सिंह उर्फ काके पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह और बलजीत कौर उर्फ सिमरन पत्नी सुरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू निवासी किच्छा है। पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित लगभग दो हज़ार नशे की गोलिया बरामद की है। इनके पास नो लाख रूपये की नकदी भी मिली है।





















