
रुद्रपुर – हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार जीत होने पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने पहलवानों को किसानों को और नौजवानों को बरगलाने का काम किया था, वह उनके सफल नहीं हो पाया किसानों ने पहलवानों ने और युवाओं ने जिस प्रकार से भाजपा को समर्थन किया है नरेंद्र मोदी जी की नीतियों का समर्थन किया है। इस देश को आगे बढ़ाने के लिए वह की जनता ने नरेंद्र मोदी को चुना है।

विकास शर्मा ने कहा कि जितनी भी देश विरोधी ताकते नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है, उन्हें रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन हरियाणा की जनता ने बता दिया है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। इसलिए लगातार भारतीय जनता पार्टी का परिवार आगे बढ़ता जा रहा है।





















