– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – प्रांतीय उद्योग व्यापर मंडल के नगर इकाई के चुनाव स्थगित होने से राजनीति गरमा गई है। जहाँ तत्काल चुनाव कराने और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर कोंग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये है। धरने पर बैठे विधायक समर्थको ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विधायक तिलक राज बेहड़ का आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के यह चुनाव प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर स्थगित किये गए है, जो गलत हैयह लोकतंत्र की हत्या है। व्यापारियों के चुनाव में प्रशासन का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इसी गहमागहमी के बीच एक बार एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने धरना स्थल पर जाकर विधायक को मनाने की कोशिश की। लेकिन विधायक ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया, इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने भी धरना स्थल पर जाकर विधायक को मनाने की कोशिश की विधायक नहीं माने और अपनी मांगो पर जमे रहे।

वही वर्तमान विधायक बेहड़ के धरने के बाद व्यापार मंडल के दूसरे अध्यक्ष पक्ष के दावेदार के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी तहसील के सामने व्यापारियों और अपने समर्थको के साथ धरने पर बैठ गए है। पूर्व विधायक का आरोप है कि निष्पक्ष चुनाव में बाधा डाली जा रही है। पारदर्शिता से चुनाव कराये जाये और प्रशासन किसी के दबाव में न आये। फिलहाल दोनों पक्ष धरने पर बैठे है जिला पशासन मामले को सुलझाने की कोशिश में लगा हुआ है।





















