
– इम्तियाज़ मालिक ने दिया खुला समर्थन
– प्रचार और जन समर्थन में जुटे है गुलशन सिंधी
– पूर्व में भी लड़ चुके है, अध्यक्ष का चुनाव
किच्छा – प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार में तेज़ी आ गई है। अध्यक्ष के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में है, गुलशन सिंधी, अमन मदान और दानिश रिज़वी। लेकिन मुख्य मुकाबला गुलशन सिंधी के बीच है, पूर्व में भी वो व्यापार मंडल का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है और मात्र कुछ वोटो से उन्हें शिकस्त मिली थी। लेकिन इस बार उनका डंका बज रहा है।

इस चुनाव की बात की जाए तो गुलशन सिंधी ने चुनाव प्रचार में बाज़ी मार ली है और उन्हें सभी वर्ग,समुदाय और जाति के व्यापारियों का समर्थन मिल रह रहा है। पूर्व में चुनाव लड़ चुके इम्तियाज़ मलिक ने भी गुलशन सिंधी को खुला समर्थन दे दिया है, इससे उनकी स्थिति मज़बूत हुई है।
गुलशन सिंधी का कहना है कि ”मैं बीस वर्षो से भी ज़्यादा समय से सामाजिक कार्यो में सक्रिय हूँ। जनप्रतिनिधि के तौर पर कई संस्थाओ में रहा हूँ। मुझे व्यापारियों की समस्याओ का समाधान कराने का काफी तजुर्बा भी है और पिछले पांच वर्षो से व्यापारी हितो के लिये संघर्ष कर रहा हूँ। जिस तरह मुझे जन संपर्क में सब लोगो का अपार समर्थन,प्यार,सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है उनके लिये मैं सदैव उनका ऋणी रहूंगा। व्यापियो ने जिस तरह मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”
तेज़ आंधी में तनी छाते टूट जाती है …..मिज़ाज़ से शायर इम्तियाज़ मलिक ने अपना समर्थन किच्छा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद प्रत्याशी गुलशन सिंधी को देकर अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया।
व्यापारी नेता इम्तियाज़ मलिक का कहना है कि ”गुलशन सिंधी जुझारू संधर्षशील नेता है। वो निडर और मुखर होकर व्यापारियों के हितो के लिये संघर्ष करते रहे है। मेने उन्हें खुला समर्थन दिया है। उनके प्रचार में लगा हूँ, वो पहले से ज़्यादा प्रखर होकर उभरेंगे।”
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी गुलशन सिंधी के छोटे भाई मनोज सिंधी का कहना है कि ”मेरे भाई ने पिछले पांच वर्षो से व्यापारी हितो के लिये काफी संघर्ष किया है और वो सदैव व्यापारियों के लिये खड़े रहते है। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि उन्हें अपना समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद देकर कामयाब बनाये। जिससे व्यापारी वर्ग मज़बूत हो और वो अपने फैसले खुल कर ले सके।”
व्यापार मंडल के इस चुनाव में 2785 मत है, 25 जुलाई को मतदान होना है, गर्मी के साथ ही चुनाव की गर्माहट भी बढ़ गई है। फिलहाल तो गुलशन सिंधी अपने विपक्षियों पर भारी पड़ रहे है।





















