

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस भिक्षा मांग रहे निर्धन और गरीब बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये एक अभियान चलाये हुए है जिसका नाम ‘ऑपरेशन मुक्ति’ रखा गया है।
जिले में यह अभियान एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाया जा रहा है जिसका मकसद बाल भिक्षा वृत्ति को रोकथाम के साथ ही ऐसे बच्चो को शिक्षित करना भी उद्देशय है। जिससे इन बच्चो का जीवन स्तर सुधर सके और वो शिक्षित हो कर आगे बढ़ सके।

क्षेत्राधिकारी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण में व प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नेतृत्व में जनपद में बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन मुक्ति’ अभियान के तहत एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा रेलवे स्टेशन रुद्रपुर और रामपुर बार्डर में बिलासपुर चौकी में जाकर बॉर्डर में दो राज्यों की पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दे’ आपरेशन मुक्ति अभियान के तहत बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, के बारे में तथा बार्डर पर एक राज्य से दूसरे राज्य में में होने वाली मानव तस्करी, और अवैध रूप से होने वाले तस्करी, को ध्यान में रखते हुए सघनता चेकिंग अभियान चलाया गया और शिक्षा देने के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरुक किया गया।
टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पम्प्लेट चस्पा किये गये तथा आम जनमानस को जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गये। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ लोगो से अपील की गई कि यदि आपके आस-पास कोई बच्चा भीख मांगते हुए या कहीं काम करते दिखाई दे तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 11 2 में सूचित करने को कहा गया।
इस टीम में प्रभारी निरीक्षक जीतो कम्बोज समस्त टीम स्टांप, कांस्टेबल रमेश आर्या ,महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, कांस्टेबल रेखा टम्टा, महिला कांस्टेबल प्रियंका आर्य,एन्टी हूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शामिल थी।





















